मुख्य-द्वार की तरफ़.Back to Home-Page

यह सारे विडियो एवं फोटो रायबरेली आश्रम के नवरात्र महोत्सव के हैंैं.

अन्य सभी विडियो के लिए यहाँ क्लिक करें

पूज्य गुरूजी भजन करते हुए....
URL :http://www.youtube.com/watch?v=ME0ICm00_JY
सिद्ध आश्रम में पूज्य गुरूजी भजन करते और सभी भक्त्त आनंदित होते. जिस प्रकार शीघ्र ईश्वर दर्शन के लिए कलयुग में भजन-कीर्तन-साधना-प्रवचन है, उसी प्रकार इस वर्तमान काल में नास्तिकता, अंहकार के युग में गुरु एवं गुरु की भक्ति तथा कृपा से ही आपके जीवन काल में अमोघ प्रभाव देता है.संस्कृत में "गु" शब्द का अर्थ अन्धकार या अज्ञान है और "रु" का अर्थ 'दूर करनेवाला' है. अन्धकार या आवरणरुपी अज्ञान का नाश करने के कारण वे "गुरु" कहलाते हैं. गुरु, ईश्वर, ब्रह्म, आचार्य, उपदेशक, दैवी गुरु आदि सब समानार्थी शब्द हैं. जैसे अग्नि के पास बैठने से ठण्ड, भय, अन्धकार दूर होता है वैसे ही जो भक्त्त या शिष्य गुरूजी के पास रहता है उसके अज्ञान, मृत्यु का भय तथा सब अनिष्टों का नाश होता है. पारस पत्थर में लोहा छू जाने से सोना बनता है लेकिन गुरु वह पारस पत्थर है कि जिसे छू लें वह सोना नहीं पारस पत्थर ही बन जाता है और वह भी सोना बनाने लगता है या पारस पत्थर
सिद्ध आश्रम में पूज्य गुरूजी श्री शक्ति पुंज महाराज का आवाहन करते हुए
URL :http://www.youtube.com/watch?v=M75zTsYnnn4
यह सिद्ध आश्रम की शुरुआत है. पूज्य गुरूजी परम पूज्य श्री शक्ति पुंज महाराज का आवाहन करते हुए....हर सोमवार को सिद्ध आश्रम में चौरा लगता है. श्री शक्ति पुंज महाराज सारी शक्तियों के प्रमुख शक्ति हैं. पूज्य गुरूजी सभी भक्तों के कल्याण हेतु आश्रम में रविवार को ही आ जाते हैं. पूज्य गुरूजी पहले श्री शक्ति पुंज महाराज स्थान को प्रणाम करते हुए भगवान शंकर और हनुमान का पूजन, मालार्पण और आरती करते हुए स्थानप पर जाकर बैठते हैं. इसी दौरान भक्त गण उनकी स्तुति करते हैं. गाय के गोबर की पवित्र उपरी का जालकर गर्म करके चौरा पर हवन कुण्ड में रखा जाता है. सभी लोग "सीता-राम, सीता-राम, राधे-श्याम, राधे-श्याम" का जाप करते हैं. पूज्य गुरूजी गंगाजल छिड़क कर पूज्य श्री शक्ति पुंज महाराज (श्रीमान महाधिराज लाल साहब जी) का आवाहन करते हैं. पूज्य श्री शक्ति पुंज महाराज (सरकारजी) के दर्शन और सारी दरखास के अंत के बाद यदि समय अनुकूल हो तभी पूज्य बाबाजी के पावन दर्शन होते हैं. तदानंतर पूज्य गुरूजी बाबाजी का आवाहन करते हैं. बाबाजी के दुर्लभ दर्शन को मन व्याकुल रहता है.
सिद्ध आश्रम में श्री शक्ति पुंज महाराज (बाबाजी) बीरा बाँटते हुए..
URL :http://www.youtube.com/watch?v=Rf7rqoz0eVc
श्री शक्ति पुंज महाराज (बाबाजी)भक्तों को बीरा बांटते, भक्तों के साथ बदी खेलते और सुहागनों को जिन्हें वर्षों से कोई बच्चा नहीं हुआ अथवा सिर्फ पुत्री ही है, उन्हें बीरा रुपी आशीर्वाद देते हैं, जिससे उन्हें जल्दी ही फल्रूपी पुत्र प्राप्त होता है.
परम पूज्य श्री शक्ति पुंज महाराज (बाबाजी) के प्रकट होने पर वातावरण पवित्र हो जाता है और मन शांत चित्त होकर सिर्फ उन्हें निर्हने के आलावा कुछ नहीं करता. उनके मुख से प्रवचन सुनकर मन प्रफुल्ल हो उठता है. बाबाजी सारे सिद्ध आश्रमों के प्रमुख शक्ति हैं. आप साक्षात् भगवान शिव शंकर के अवतार हैं. आप भोलेनाथ की तरह भक्त्त-वत्सल और निर्मल स्वभाव के हैं. सभी भक्तों पर सदा ही सुख बरसाते हैं. प्राणीमात्र की, सम्पूर्ण को, आप प्रतिक्षण पूर्ण करते हैं. हमारे लिए जो शुभ तथा हितकर है उसे तुम बिना मांगे हमारी झोली में डालते हैं. आपके आँचल में, शान्ति तथा आनंद का वास है. आपकी चरणशीतल छाया में परम तृप्ति का आभास होता है. आपकी महिमा अपरम्पार है, उसका गुणगान करना उसी तरह है, जैसे सूरज को दीपक दिखाना. आपकी पूजा के पश्चात किसी की भी पूजा शेष नहीं रह जाती. आप सर्वाधार सर्वेश्वर, सर्वान्तर्यामी, सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापक भगवान है. आप को मन से, वचन से और कर्म से भक्त्ति करनेवाला अनंत ब्रह्म सुख को प्राप्त कर लेता है. श्री शक्ति पुंज महाराज (बाबाजी) भक्तों को बीरा बांटते और कृपा प्रसाद बरसाते.
सिद्ध आश्रम में श्री शक्ति पुंज महाराज (बाबुसहेबजी) नारियल तोड़ते हुए
URL :http://www.youtube.com/watch?v=ltE9ueqlfg4
सिद्ध आश्रम रायबरेली में श्री शक्ति पुंज महाराज - पूज्य बाबुसहेब जी जैसे ही पूज्य गुरूजी के शारीर में प्रकट होते हैं. वैसे ही वहां रखे नारियल करीबन ३० जोड़ी मिनटों में तोड़ देते हैं. अन्य जानकारी के लिये आप स्वयं सिद्ध आश्रम आयें

तो आइये उनके पावन दर्शन और सांनिध्य पाकर हम अपना जीवन धन्य कर लें.

एक बार प्रेम से बोलो " गुरुदेव भगवान की जय " ......

रक्षा कवच

Copyright © 2009 Siddh-Ashram.Raebareli.U.P.India All Rights Reserved.