मुख्य-द्वार की तरफ़.Back to Home-Page
श्री गणेशाय नमः

श्री गणेशाय नमः

श्री गणेशाय नमः
हिंदू तिथि आज के अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार
क्र. महिना / माह दिन शुरुआत
१.
चैत्र
३० / ३१ *
मार्च २२ / २१ *
२.
वैशाख
३१
अप्रैल २१
३.
ज्येष्ठ
३१
मई २२
४.
अषाढ़
३१
जून २२
५.
श्रावण
३१
जुलाई २३
६.
भाद्र
३१
अगस्त २३
७.
अश्विन
३०
सितम्बर २३
८.
कार्तिक
३०
अक्टूबर २३
९.
अघहन
३०
नवम्बर २२
१०.
पौष
३०
दिसम्बर २२
११.
माघ
३०
जनवरी २१
१२.
फाल्गुन
३०
फरवरी २०
*का संकेत "अंग्रेज़ी में लीप इयर" जिसमें फेब्रेवरी के माह में २९ दिन होते हैं.
साल २००९ के हिंदू पर्व एवं उत्सव की समय तालिका (माह/समयानुसार एवं अन्य जानकारी अनुसार बदलता रहेगा)
क्र.
तारीख / दिन
महिना
पर्व / उत्सव
१.
०९.०२.२००९ / सोमवार
माघ / फरवरी
पूर्णिमा
२.
२३.०२.२००९ / सोमवार
माघ / फरवरी
महाशिवरात्रि
३.
२५.०२.२००९ / बुधवार
माघ / फरवरी
अमावस्या
४.
११.०३.२००९ / बुधवार
चैत्र / मार्च
होली
५.
११.०३.२००९ / बुधवार
चैत्र / मार्च
पूर्णिमा
६.
२६.०३.२००९ / गुरुवार
चैत्र / मार्च
अमावस्या
७.
२६.०३.२००९ / गुरुवार
चैत्र / मार्च
चैत्र नवरात्री की शुरुआत

महाशिवरात्रि उत्सव
महाशिवरात्रि के पावन दिन पूज्य बाबाजी जो साक्षात् रुद्रावतार हैं यहाँ का उत्सव मनाया जाएगा. इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा जल, दूध, बेल, फूल, धतुरा इत्यादि चढाकर उपवास भी रखते हैं. रात भर भजन और जागरण का कार्यक्रम होता है.

गुरु पूर्णिमा उत्सव
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अपने "पूज्य सदगुरु" के दर्शन करना लाभकारी होता है. "गुरु दर्शन" से सारे पाप मिट जाते हैं. " गुरु गोविन्द दोनों खड़े, का के लागूं पाय, बलिहारी "गुरु" आपकी, गोविन्द दियो बताय ". इस दिन भक्त्त अपने गुरु को नम्रतापूर्वक साष्टांग दंडवत प्रणाम करके उनके चरणकमलों की पूजा एवं ध्यान करते हैं.

होलीका दहन एवं रंगपंचमी उत्सव
होलिका दहनरंगों का त्यौहार इस पावन पर्व पर स्वयं बाबाजी के दुर्लभ दर्शन होते हैं. पूरे वर्ष में सिर्फ़ इसी दिन बाबाजी भक्त्तों को अपना चरण स्पर्श करने देते हैं तथा टीका लगाने भी देते हैं. धन्य है वो जो उस दिन बाबाजी के दर्शन करते हैं.

सिद्ध आश्रम में सावन महोत्सव
जय शिव शंकरजय भोलेनाथ
सावन के पवित्र माह में पूज्य गुरूजी द्बारा भंडारे का आयोजन होता है. भक्त्त गण कावडीयाँ में गंगा जल भरकर पद यात्रा करते हुए भगवान शंकर को अर्पित करते हैं. इसी अवसर पर स्वयं बाबाजी महामृत्युंजय का जाप करते हैं. भक्त्त गण इस जाप में सम्मिलित हो सकते हैं.

सिद्ध आश्रम में साल के दोनों नवरात्र उत्सव
नवरात्र में घट बैठनासत्यनारायण महापूजा

साल के दोनों नवरात्र में आश्रम में विराजमान सभी शक्तियों के दुर्लभ दर्शन प्राप्त होते हैं. हर दिन हवन एवं प्रवचन से आप अपने मन को पवित्र कर सकते हैं. नवरात्र के आखरी दिनों में गड़ंत, भंडारा एवं विदाई समारोह होता है.

 


अन्य हिंदू त्यौहार
संक्रांत महोत्सव
पवित्र नदी में स्नानपतंग-बाज़ी
मकर संक्रांत के पावन पर्व में गंगा स्नान का अलग महत्त्व है. इस दिन लोग नदी में स्नान-ध्यान-पूजा करके शुद्ध होते हैं. लोग पतंग उड़ाकर भी उत्सव मनाते हैं.

गोकुल अष्टमी उत्सव

यह उत्सव उत्साह एवं जल्लोष से भरा होता है. यह उत्सव भगवान श्री कृष्ण के गोकुल में रचे उनके लीला का चित्रण दर्शाता है.


विजयदशमी महोत्सव (दशहरा)

विजय दशमी का उत्सव भगवान राम के रावण पर विजय को दर्शाता है. अन्य लोग इस उत्सव को माँ दुर्गा के महिषासुर वध का विजय उत्सव के रूप में मानते हैं.


दीपावली महोत्सव

दीपावली हिंदूओं के सबसे पवित्र त्यौहार में से एक है. इसी दिन भगवान राम रावण वध करके अयोध्या लौटे, तो उनका स्वागत दीपों से किया. इसी दिन महालक्ष्मी की पूजा होती है.

रक्षा कवच

Copyright © 2009 Siddh-Ashram.Raebareli.U.P.India All Rights Reserved.