मुख्य-द्वार की तरफ़.Back to Home-Page

आश्रम की शक्तियाँ

ज्यादव राम तिवारी बाबाजी की जयश्रीमान महाराजाधिराज लाल साहबजी की जयॐ ही शक्ति हैपूज्य बाबु साहब जी निरायल तोड़ते हुएश्री नीलकंठ महाराज की जय

ज्यादव राम तिवारी बाबाजी की जय
सिद्ध आश्रम की प्रमुख शक्त्ति "बाबाजी" हैं. वे साक्षात् भगवान शिव के अवतार हैं. वे भोलेनाथ की तरह अत्यन्त दयालु एवं स्वभाव से निर्मल, भक्तवत्सल, कृपालु हैं. आप की मात्र दृष्टि से दीन दुखियों के दर्द दूर हो जाते हैं. आप के पुरे देश में ५६३ शक्त्ति स्थान हैं. उनमें से एक इलाहाबाद के निकट करछना के सेमरी गावँ में ५६३ वां स्थान है, उस स्थान के पुजारी हमारे पूज्य गुरूजी (पं राजेंद्र प्रसाद मिश्र) हैं. आप का आवाहन करने पर आप प्रकट होकर सबकी पीड़ा दूर कर आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
श्रीमान महाराजाधिराज लाल साहबजी की जय
चौरा पर आने पर प्रायः आपको श्रीमान महाराजाधिराज लाल साहबजी के दर्शन होते हैं. वे साक्षात् भगवान विष्णु के अवतार हैं. वे अपने पूर्व काल में क्षत्रिय महाराजाधिराज थे. बाबाजी के साथ जुड़ने पर वे स्वयं भक्त्तों के दरखास का उत्तर बिना पढ़े देते हैं. हम सभी भक्त्त अपना दुखड़ा लिख कर आपके दया का पात्र बनने के लिए सदा से देते चले आये हैं. आपका आश्वासन रुपी उत्तर से मन प्रसन्न हो जाता है. सारे जग का कल्याण आप ही के द्बारा होता है.
आप सिद्ध आश्रम आदरणीय शक्त्ति है. पूर्व काल में अल्प आयु में ब्रह्म योनी में लीन हो कर आप ने जग कल्याण का संकल्प लिया है. सारे ५६३ चौरा पर बाबाजी के अधीन आप अदृश्य रूप से प्रकट होकर पुत्रहीन को पुत्र, दीन दुखियों के दुःख, बड़े से बड़ा कष्ट आप के सामने तुच्छ है. आश्रम के नियम का सुचारू रूप से पालन एवं उल्लंघन पर उचित दंड देते है. आप के दर्शन मात्र से भूत-प्रेत कांपते हैं. सारे काली छाया दूर हो जाते हैं.
बच्चू पहलवान बाबाजी के अधीन होकर लोक कल्याण में कार्यत हैं. बच्चू पहलवान के सारे वीर गण बाबाजी के भक्तों के सारे दुखों को दूर करने की सहायता करते हैं. वे जब चौरा पर अदृश्य रूप से आते हैं, तो सब भूत-प्रेत बाधा दूर भागते है. उनपर चौरा की रखवाली का ज़िम्मा है.
श्री नीलकंठ महाराज की जय
नीलकंठ महाराज सदा से ही पूजनीय रहे हैं. आप बड़े से बड़ा रोग को एक फूँक से ही दूर कर देते हैं. रोग चाहे मिरगी, चक्कर, दायु, कैंसर, ब्लड प्रेशर, ऐड्स, अथवा कोई कुत्ता, सर्प कांटना या तपेदिक खांसी को ठीक कर देते हैं.
पूज्य बाबु साहब जी निरायल तोड़ते हुए
बाबू साहबजी प्रकट होकर पच्चास जोड़े नारियल मात्र २० से २५ सेकंड में तोड़ते हैं.
बसावन मामा एवं अन्य शक्तियों समेत गण अदृश्य रूप से प्रकट होकर बड़े से बड़ा दर्द का निवारण करते हैं.
अन्य सभी जानकारी के लिये स्वतः आश्रम आयें या फिर अधिकारीओं से संपर्क करें.
सर्व धर्म समभावः
ये आश्रम में सभी भक्त्तों के कल्याण हेतु बना है. यहाँ आने वालों के साथ जात पात का विरोध नहीं होता. यहाँ सबका स्वागत है. ब्रह्मनिष्ठ परम पूज्य श्री गुरूजी का संपूर्ण जीवन इतना अधिक सादा और सरल है कि उनको देखकर किसीको यह विचार भी नही आता है कि इस शुभ्रवेश में एक महान ब्रह्मनिष्ठ संत रात दिन लोक-कल्याण में रत है उन्हीं के पावन सान्निध्य में रहकर जिन्होंने आत्मज्योति जलाई ऐसे ब्रह्मनिष्ठ पूज्यपाद श्री गुरूजी द्वारा वही कार्य इस प्रकार प्रचार हो रहा है जैसे एक बीज विशाल वटवृक्ष के रूप में फूल फल रहा हो .....
तो आइये उनके पावन दर्शन और सांनिध्य पाकर हम अपना जीवन धन्य कर लें.

एक बार प्रेम से बोलो " गुरुदेव भगवान की जय " ......

रक्षा कवच

Copyright © 2009 Siddh-Ashram.Raebareli.U.P.India All Rights Reserved.