गुरुदेव का आशीर्वाद
" गुरुदेव भगवान की जय "
पूज्य गुरुदेव से प्रार्थना

हे सर्वाधार सर्वेश्वर, सर्वान्तर्यामी, सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापक गुरुदेव भगवान !

आप सदा से अपने उपकारों की वर्षा किये जाते रहे हो. प्राणीमात्र की, सम्पूर्ण कामनाओं को, आप प्रतिक्षण पूर्ण करते हो. हमारे लिए जो शुभ तथा हितकर है उसे तुम बिना मांगे हमारी झोली में, डालते हो. आपके आँचल में, शान्ति तथा आनंद का वास है. आपकी चरणशीतल छाया में परम तृप्ति है. शाश्वत शान्ति की उपलब्धि है अभीलषित पदार्थों की प्राप्ति है.

हे जगत पिता परमेश्वर !

हममें सच्ची श्रद्धा तथा विश्वास हो. हम आपकी अमृत तथा प्रेममयी गोद में बैठने के अधिकारी बने. अन्तःकरण को, मलीन बनाने वाली, स्वार्थ तथा संकीर्णता की, सब क्षुद्र भावनाओं से हम ऊँचे उठें. काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या, द्वेष इत्यादि कुटिल भावनाओं को हम दूर करें. अपने आसुरी ह्रदय की, आसुरी प्रवृत्तियों के साथ युद्ध में विजय पाने के लिए हे प्रभु ! हम आपको पुकारते और आपका आँचल पकड़ते हैं.

हे प्रभो !

हममें सात्त्विक वृत्तियां जागृत हों. क्षमा, स्थिरता, निर्भयता, अंहकार शुन्यता इत्यादि शुभ भावनायें हमारी सम्पत्ति हो. अपने आशीर्वाद की वर्षा करो. आपके चरणारविन्दों में हमारा जीवन समर्पित हो. यही प्रार्थना है.

रक्षा कवच

Copyright © 2009 Siddh-Ashram.Raebareli.U.P.India All Rights Reserved.