मुख्य-द्वार की तरफ़.Back to Home-Page

गुरुदेव का आशीर्वाद

पं राजेंद्र प्रसाद मिश्र (गुरूजी)

प्रवक्ता - राम चरित्र-मानस

सिद्ध आश्रम में पूज्य गुरूजी के प्रवचन का विडियो जल्द ही अपलोड किया जायेगा.

पूज्य गुरूजी भजन करते हुए....
URL :http://www.youtube.com/watch?v=lU5qoKBFngo
सिद्ध आश्रम में पूज्य गुरूजी आरती करते हुए...
गुरु का ध्यान करना यह आखिरी सत्य की प्राप्ति का केवल एक ही सच्चा राजमार्ग है. जिस प्रकार शीघ्र ईश्वरदर्शन के लिए कलयुग-साधना के रूप में कीर्तन-साधना है उसी प्रकार इस संशय, नास्तिकता, अभिमान और अंहकार के युग में योग की एक नई पद्धति...गुरुभक्तियोग के द्बारा आप इस हाड़-चाम के पार्थिव देह में रहते हुए ईश्वर के प्रत्यक्ष दर्शन कर सकते हैं. पूज्य गुरूजी सभी का कल्याण करते हैं. पूज्य गुरूजी से सच्चे ह्रदय से संपर्क करना चाहते हो तो आप अपना अभिमान, अहं और नास्तिकता त्याग कर उनके शरण में आ जायें, आप का कल्याण होगा. आप पूज्य गुरूजी के पास जाना चाहते हैं तो, आश्रम आकर उनके पावन दर्शन हर सोमवार कर सकते हैं अथवा नवरात्र के शुभ अवसर पर वे दसों दिन आश्रम में रह कर कीर्तन-ध्यान-पूजन एवं प्रवचन का भव्य कार्यक्रम का आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं.
पूज्य गुरूजी राम चरित्र मानस के प्रवक्ता हैं. पूज्य गुरूजी प्रवचन देने से पहले सदा से यही कहते चले आयें हैं कि वे तो सिर्फ महर्षि व्यास द्बारा शुरू इस स्थान का वे मात्र प्रहरी हैं और आदर करते हैं और उस आसन का सम्मान करते हुए उसकी परंपरा को बढ़ाना चाहते हैं.पूज्य गुरूजी राम चरित्र मानस के प्रवक्ता हैं. उनके मुख से श्री राम कथा सुनकर मन पावन हो जाता है. वे बड़े ही सरलता से हम भक्तों को श्री राम कथा के वर्णन का गुणगान करते हैं. बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किन्धा कांड, सुन्दर कांड, लंका कांड, उत्तर कांड का वे संपूर्ण विस्तार से वर्णन चित्रित करते हैं
तो आइये उनके पावन दर्शन और सांनिध्य पाकर हम अपना जीवन धन्य कर लें.

एक बार प्रेम से बोलो " गुरुदेव भगवान की जय " ......

रक्षा कवच

Copyright © 2009 Siddh-Ashram.Raebareli.U.P.India All Rights Reserved